फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में यूपी बोर्ड परीक्षा में 2699 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 02:03 PM IST

बाराबंकी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जिले के 110 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 42,722 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,699 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई। शहर स्थित जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर निकली हाईस्कूल की छात्राओं श्रद्धा और शगुन ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुसार था और अधिक कठिन नहीं था। उन्होंने कहा कि गद्यांश और पद्यांश से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे, साथ ही व्याकरण से भी सवाल आए थे। पेपर थोड़ा लंबा जरूर था, लेकिन तैयारी के अनुसार अधिकांश प्रश्न हल करने में कोई विशेष परेशानी नहीं हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक रहीं थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें