भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को ट्रेन रोकने की चेतावनी देकर धरना प्रदर्शन की बात कही थी जिसे लेकर बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। सुबह 10:00 से 12:00 तक स्टेशन पर कोई भी धरना प्रदर्शन नहीं हुआ है। एएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से शहर के गन्ना संस्थान में ज्ञापन देने को कहा गया है। किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।