फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में शादी समारोह में नॉनवेज खाने से 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी

Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 10:09 PM IST

यूपी के बाराबंकी में देवा कस्बा के लालापुर मोहल्ले में एक शादी समारोह के दौरान नॉनवेज भोजन खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, लालापुर निवासी मुफीद की बेटी की शादी बड्डूपुर के खिजना गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शनिवार को बरात आने के बाद सभी रस्में पूरी होने के पश्चात भोजन का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि भोजन में नॉनवेज के कई प्रकार के व्यंजन परोसे गए थे। उन्हें खाने के करीब आधे घंटे बाद ही कई लोगों की तबीयत खराब होने लगी। बीमारों में रजिया, जावेद, समीर, सबनम, इरफान, जबीर, अलीम, फैजुर्रहमान, अलीजा, असलम, अरमान, रिजवान, कुजुमा, लालजी समेत अन्य शामिल हैं। सभी को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर करीब 31 से अधिक लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवा में भर्ती कराया गया। इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को निजी अस्पतालों में और लगभग आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और भोजन के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाने की बात कही जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें