फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में रोजगार पाकर 370 युवाओं के खिले चेहरे

बाराबंकी में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय पॉलीटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ राजकीय पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्या डॉ. राखी सैनी ने किया। मेले के दौरान पंजीकरण कराने से लेकर साक्षात्कार देने तक अभ्यर्थियों में होड़ मची रही। आलम यह था कि बाराबंकी के साथ बहराइच, गोंडा और महाराजगंज से भी अभ्यर्थी यहां नौकरी की तलाश में पहुंचे। सबसे पहले सहायक निदेशक सेवायोजन देवव्रत कुमार व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को कंपनी की पात्रता, कार्य स्थल एवं वेतन इत्यादि के बारे में जानकारी दी। इसमें याजाकी इंडिया अहमदाबाद, मदरसेट मेट ऑटोमोटिव अहमदाबाद, दि गोल इंडिया कानपुर, टाटा विस्ट्रों (टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) बेंगलुरू व सिस्का एलईडी लखनऊ कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में साक्षात्कार व परीक्षा के माध्यम से कुल 370 अभ्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें 50 युवतियां भी शामिल हैं। इन्हें 12000 से 19000 तक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें