फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा; दो की मौत... तीन घायल

यूपी के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार ओवरटेक करने के दौरान आगे चल रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हैं। हादसा हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सरैयां गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी-42 पर हुआ। हादसे में अर्टिगा सवार बिहार के छपरा जिला निवासी मसरख थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी हरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र बबलू (35) तथा आजमगढ़ जिले के थाना देवगंज क्षेत्र के लालगंज हनुमानगढ़, गीता इंटर कॉलेज के पास रहने वाले दीपक कुमार (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आजमगढ़ के देवगंज थाना क्षेत्र के कैथी शंकरपुर निवासी मोहम्मद ताहिर (55), आसिफ (22) और कमरुद्दीन अंसारी (64) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें