फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पुलिस सख्त, ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले होंगे गिरफ्तार; अब तक 16 पकड़े गए

बाराबंकी में रात होते ही आसमान में ड्रोन उड़ने की अफवाहों ने ग्रामीणों का चैन और पुलिस की नींद हराम कर रखी है। कहीं कोई चमकदार रोशनी दिखी नहीं कि लोग ड्रोन-ड्रोन चिल्लाने लगते हैं। मौके पर पुलिस पहुंचती है, ग्रामीण आसमान की ओर उंगली दिखाते हैं, मगर ड्रोन का कोई सुराग नहीं मिलता। लगातार फैल रही इस अफवाह पर पुलिस अब सख्त हो गई है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें, लेकिन अफवाह न फैलाएं। जो लोग ड्रोन देखने की बात करते हैं, वे अपने मोबाइल से वीडियो क्यों नहीं दिखा पाते? ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। दरियाबाद थाना पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा कसा है। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग गांव-गांव जाकर ड्रोन होने की बात फैला रहे थे, जबकि अब तक किसी भी जगह ड्रोन की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें