फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में महादेवा कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बाधा बन रहे 28 भवनों पर चला बुलडोजर

बाराबंकी में रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव की पावन तीर्थ नगरी महादेवा में प्रस्तावित भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य अब तेज हो गया है। कॉरिडोर के मार्ग में बाधा बन रहे 28 मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को तहसील प्रशासन द्वारा शुरू की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह से शुरू हुए अभियान में अब तक करीब दस मकानों को जमींदोज किया जा चुका है। गौरतलब है कि कॉरिडोर निर्माण के लिए शासन ने 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इसमें से 48 करोड़ रुपये की लागत से 127 मकानों का बैनामा पहले ही पर्यटन विभाग के पक्ष में कराया जा चुका है। हालांकि, शेष 28 मकानों का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इनका अधिग्रहण अटका हुआ था। प्रशासन ने कार्रवाई से पूर्व संवेदनशीलता बरतते हुए दो दिन पहले ही संबंधित मकान मालिकों को घर खाली करने की अंतिम चेतावनी दे दी थी। सोमवार दोपहर एसडीएम रामनगर के नेतृत्व में बुलडोजर ने इन संरचनाओं को गिराने का काम शुरू किया। रामनगर के एसडीएम आनंद तिवारी ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से इन भवनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के अंतिम निर्देशानुसार जो भी वैध भू-स्वामी होंगे, उन्हें नियमतः उचित मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें