फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में खेली गई ट्रेनीज हॉकी लीग, बाबू सोसाइटी और गांधी क्लब-बी ने दर्ज की जीत

बाराबंकी में ट्रेनीज हॉकी लीग के अंतर्गत केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बाबू सोसाइटी ने गांधी क्लब 'ए' को 6-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। बाबू सोसाइटी की ओर से आशुतोष और आदिल ने दो-दो गोल किए, जबकि लकी और अमित ने एक-एक मैदानी गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरा मुकाबला गांधी क्लब 'बी' और बाराबंकी वारियर्स के बीच खेला गया, जिसमें गांधी क्लब 'बी' ने 1-0 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में ही प्रीतम ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक निर्णायक साबित हुई। मैच के दौरान हॉकी सचिव मज़हर अज़ीज़ खान, संयुक्त सचिव चंदा रानी, शकील अहमद सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें