फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में क्लीनिक में घुसकर फार्मासिस्ट पर हमला, सरिया-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की

भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 May 2025 12:09 PM IST

यूपी के बाराबंकी में शनिवार देर रात आरोपियों ने एक फार्मासिस्ट की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात को क्लीनिक में घुसकर अंजाम दिया गया। घटना सीसीटीवी में न कैद हो इसलिए पहले सीसीटीवी तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना मसौली थाना क्षेत्र के मलौली गांव की है। क्षेत्र के ही डडियम गांव निवासी सत्येंद्र मौर्य (30) की देर रात करीब 11.30 बजे कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सत्येंद्र डीफार्मा करने के बाद मलौली में क्लीनिक चलाता था। रात में भी वहीं रुकता था। देर रात कुछ लोग पहुंचे। क्लीनिक खुलवाकर डंडों एवं सरिया से हमला बोल दिया। उसे तब तक पीटा जब तक कि वह मर नहीं गया। आरोपियों ने इससे पहले क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें