यूपी के बाराबंकी में कमला नेहरू पार्क के पास कोलकाता से आए मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाएं बना रहे हैं। मूर्तिकार बादल ने बताया कि सारी मूर्तियां इकोफ्रेंडली हैं। यहां पर मिट्टी से लेकर कच्चा सामान खरीदना पड़ता है। लागत अधिक लगने से बचत तो कम हो पाती है लेकिन यह हमारा पुश्तैनी कारोबार है। बीते चार साल से यहां पर मूर्तियां बनाने का काम कर रहा हूं। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार डिमांड बढ़ी है। करीब 30 से 40 मूर्तियों का आर्डर मिला है। मूर्तियों को समय पर देना होता है। कारीगर की कमी के कारण ज्यादा आर्डर नहीं लिया है।