फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाराबंकी में जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार, पर्चा बनवाने से डॉक्टर को दिखाने तक लंबा इंतजार

बाराबंकी में जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सर्दी जुकाम बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। सोमवार सुबह 8:00 बजे जैसे ही एक दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी खुली मरीज कतार में लग गए। यहां पर्चा बनवाने के लिए टोकन व्यवस्था की गई है। टोकन लेने के लिए भी भारी भीड़ है। कोठी से आए राम मंगल ने बताया कि सुबह 8:00 बजे पहुंच गए थे टोकन लेकर 9:00 बजे पर्चा बनवा पाया। डॉक्टर से मिलने के लिए लाइन में लगा हूं। आज जांच नहीं होगी तो कल फिर आना पड़ेगा। वहीं, बुखार व हाइपरटेंशन से परेशान कई मरीज इस भीड़ के आगे बेबस नजर आए। चिकित्सा अधीक्षक व फिजिशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें