फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में एक दिन की डीएम बनीं छात्रा आंचल, लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश

बाराबंकी में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा आंचल को एक दिन के लिए जिलाधिकारी (डीएम) की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुबह 10 बजे आंचल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय की कुर्सी पर बैठीं। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उनके आत्मविश्वास और बोलचाल का अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। डीएम शशांक त्रिपाठी लगातार उनके साथ मौजूद रहे और औपचारिक प्रक्रियाओं की जानकारी देते रहे। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी धरोहर हैं। उनके बिना समाज की कल्पना अधूरी है। मिशन शक्ति केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर देने का सतत अभियान है। आंचल के लिए यह दिन किसी सपने के सच होने जैसा रहा। डीएम की कुर्सी पर बैठकर उन्होंने न केवल समस्याएं सुनीं बल्कि आत्मविश्वास से फैसले भी लिए। अधिकारियों ने भी माना कि छात्रा का आत्मविश्वास आने वाले समय में उन्हें बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें