फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में एफएसडीए की कार्रवाई के विरोध में उतरे व्यापारी, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 12:45 PM IST

बाराबंकी में देवा रोड स्थित ईवीएम गोदाम परिसर में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने एफएसडीए की कार्रवाई के विरोध में एडीएम निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभाग ने गल्ला मंडी में बुधवार को गलत तरीके से दुकानों को सील किया और नियमों के विपरीत सैंपलिंग की। कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने विरोध स्वरूप मंडी की सभी दुकानें दो दिनों के लिए बंद कर दीं। उन्होंने एफएसडीए टीम पर मनमानी और छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि वे जो सामान बेचते हैं, वह कंपनियों से आता है, जो पहले से ही एफएसडीए से अनुमोदित होता है, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने एडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर एडीएम निरंकार सिंह ने जांच कराने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से शुक्रवार से दुकानें खोलने की अपील की। इस दौरान प्रदीप जैन, रविनन खजांची, विनोद गाबा, संजय निगम, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें