बाराबंकी में सोमवार को सुबह से हो रही बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली है। एक हफ्ते से बारिश के बजाय कड़ाके की धूप रही। ऐसे में धान की फसल बिन पानी सूखने लगी थी। कुछ स्थानों पर तेज व कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। रामसनेही घाट क्षेत्र में तेज बारिश हुई। वहीं नवाबगंज, हैदरगढ़, राम नगर, सिरौलीगौसपुर व फतेहपुर तहसील क्षेत्र में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। धान की पछेती फसल के लिए बारिश बहुत लाभकारी है।