फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शिवभक्तों का रेला शुरू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

बाराबंकी में रामनगर तहसील में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा महाशिवरात्रि और फाल्गुनी मेले के मद्देनजर बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो 16 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। कांवरियों और शिव भक्तों के लगातार बढ़ते आगमन को देखते हुए हाईवे को बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में छोटे वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी। डायवर्जन के तहत लखनऊ और बाराबंकी की ओर से बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जाने वाले वाहनों को अयोध्या हाईवे की ओर मोड़ा जा रहा है। वहीं लखनऊ से बाराबंकी होते हुए बहराइच जाने वाले वाहनों को सीतापुर के रेउसा से बहराइच की ओर जाने की अनुमति दी गई है। बहराइच और गोंडा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी इसी प्रकार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। शहर और हाईवे के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वाहन चालकों को मौके पर ही डायवर्जन की जानकारी देकर वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें और पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें