फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: जिला अस्पताल में बिजली गुल, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीज परेशान

Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Mar 2026 12:28 PM IST

जिला अस्पताल में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं बिजली कटौती के कारण बुरी तरह प्रभावित रहीं। दो दिन की हाफ डे ओपीडी के बाद खुले पूर्णकालिक ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन बिजली न होने से एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांचें ठप हो गईं। सुबह करीब 9:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण इमरजेंसी वार्ड में भी अंधेरा पसरा रहा, जिससे मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई मरीज बिना जांच कराए ही निराश होकर वापस लौट गए। बंकी के निवासी हरिओम मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी आस्था मिश्रा पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा था, लेकिन बिजली न होने के कारण जांच नहीं हो सकी। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट आ गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर जांच की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें