परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा 2024 परीक्षा का आयोजन बुधवार को जिले के 122 विद्यालयों में किया गया। इसमें कक्षा तीन, छह और नौ के 132 कक्षाओं के करीब 3600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कड़ी निगरानी के बीच बच्चों ने ओएमआर शीट पर सवालों के जवाब दिए। बीएसए, जिला समंवयक समेत तमाम अधिकारियों ने भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, कंट्रोल रूम से परीक्षा की गतिविधियों की जानकारी ली।