शहर के कमरिया बाग स्थित हनुमंत धाम मंदिर में होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने रंगों और भक्ति के माहौल में डूबकर पर्व का आनंद लिया। समारोह की शुरुआत सिरोही पार्टी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। कलाकारों ने फूलों की होली खेलते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संचालक विशाल पांडे ने राधा-कृष्ण की रासलीला, भगवान शंकर और भक्त हनुमान की भव्य झांकियों का शानदार मंचन किया। इन प्रस्तुतियों ने भक्तों को आध्यात्मिक आस्था और आनंद से भर दिया। समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, मनीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविंद्र कुमार, राम किशोर मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, योगेश्वर, मनोज द्विवेदी, इंजीनियर बीवी सिंह, प्रेम गुप्ता और वीरेंद्र जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तगण भक्ति गीतों पर झूमते रहे और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हनुमंत धाम का प्रांगण रंगों, भक्ति और उल्लास से सराबोर हो गया।