बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को श्री श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा में नाचते, गाते, जयकारे लगाते श्रद्धालु राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण पहुंचे। इस दौरान पुष्प वर्षा व भजन से वातावरण श्याममय हो गया। सुबह नागेश्वरनाथ मंदिर से ध्वजा पूजन के बाद श्याम भक्तों ने बैंड-बाजे के साथ झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली। सर्द मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर चौराहा, नाका चौराहा होते हुए पताका व अखंड ज्योति के साथ शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में पहुंची।