फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: बाराबंकी में अपहरण का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

बाराबंकी जिले के थाना लोनीकटरा में पुलिस की अभिरक्षा में मेडिको-लीगल जांच के लिए लाया गया किशोरी के अपहरण का आरोपी सीएचसी त्रिवेदीगंज से फरार हो गया। सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। मामले में बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। इसी दौरान, आरोपी विशाल (20) पुत्र शिवनाम, निवासी राजापुर, को भी गिरफ्तार किया गया।  गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज लेकर पहुंची थी, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें