फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Barabanki: 150 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये देती है सरकार

ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2025 03:06 PM IST

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़े बृहस्पतिवार को परिणय सूत्र में बंधे। दो जोड़ों का निकाह भी पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ। डायट प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह मुख्य अतिथि रहीं जबकि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर समेत समाज कल्याण अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। सदर विधायक ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जहां सीएम योगी को धन्यवाद दिया वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम के लिये शासन से प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये मिलता है। इसी पैसे से जहां प्रति जोड़ा 35 हजार नगद दिया जाता है वहीं ग्यारह हजार का उन्हें सामान देकर विदा किया जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें