फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पर सियासत तेज, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- घटना की न्यायिक जांच हो

यूपी के बाराबंकी में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इस घटना पर योगी सरकार को घेरते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह लाठीचार्ज सरकार की हताशा और नाकामी का प्रतीक है। साफ संकेत है कि सत्ता से विदाई अब तय है। सपा सांसद ने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं से उठ चुका है। प्रदेश की जनता अब समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए है। अवधेश प्रसाद ने याद दिलाया कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक संसद का सत्र चला। लेकिन, सरकार ने किसी भी लोकहित और जनहित के प्रश्नों पर जवाब नहीं दिया। सपा सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में लोकसभा सबसे बड़ा मंच है, लेकिन मौजूदा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर केवल मनमानी करना चाहती है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए इसकी घोर निंदा की और न्यायिक जांच की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें