फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 'दादागिरी ' का LIVE वीडियो

Thu, 10 Aug 2017 10:45 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ बाराबंकी

अखिलेश यादव भले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी से बेदखल हो गए हों, लेकिन शायद वो अभी भी सत्ता से बेदखली स्वीकार नहीं कर पाए हैं। कैसे, आपको बताते हैं, अखिलेश का काफिला बाराबंकी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उन्होंने यहां रुकने तक की जहमत नहीं उठाई। अखिलेश यादव बिना टोल टैक्स दिए ही अपने काफिले की 175 गाड़ियों को निकाल ले गए। अखिलेश यादव की इस हरकत से बेहद खफा टोल प्लाजा के अधिकारी ने कहा कि ‘अखिलेश यादव के काफिले में 175 गाड़ियां शामिल थी, लेकिन किसी ने भी टोल टैक्स भरने की जरूरत नहीं समझी।‘ अखिलेश यादव ने अयोध्या से बीजेपी के खिलाफ कैंपेन की शुरूआत की। लेकिन वो खुद भूल गए कि अपने रसूख का इस्तेमाल प्रदेश का कानून तोड़ने के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें