फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में इलाज के दौरान महिला की मौत, हत्या का आरोप

डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला बीमार पड़ गई। ससुराली वाले इलाज कराने कानपुर ले गए। वहां उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने दहेज में बाइक और सोने की चेन न देने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी उमा देवी (23) की कानपुर में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 26 जनवरी को मौत हो गई। पति कौशल प्रजापति ने बताया कि 30 दिसंबर को उमा ने बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के कुछ दिन बाद उमा की तबीयत खराब हो गई। बुखार आने से प्लेट्लेट्स भी घट गईं। उमा को जिला अस्पताल और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दिखाया। वहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में पहले हैलट अस्पताल, फिर प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें