फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में सरेआम नारियल की दुकान में घुसा चोर, दुकानदार की गर्दन में मारी ब्लेड

नारियल की दुकान में चोरी के उद्देश्य से घुसे युवक ने दुकानदार के पहुंच जाने पर उसकी आंखों में मिर्चा झोंककर गर्दन में ब्लेड मार दिया। घटना में दुकानदार लहूलुहान हो गया। आसपास के दुकानदारों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथी बाजार में नारियल की दुकान है। दुकानदार ब्यौंटा मोहल्ला निवासी कपिल गुप्ता (40) गुरुवार की शाम छह बजे करीब अपनी दुकान में बैठा था, तभी मोचियाना मोहल्ला निवासी भूरी उसकी दुकान में चोरी करने की नियत से घुस गया। दुकानदार ने देखा तो उसे ललकारा तो उसने दुकानदार की आंखों में मिर्चाी झोंक दी और गले में ब्लेड मार दिया। घटना में दुकानदार लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें