फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाला आरोपी बांदा से गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Nov 2025 08:44 PM IST

महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाले हरियाणा के मुख्य आरोपी को एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पैसों की लालच में महिला को उसकी ही मां और भाई ने एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया था। दोनों ने महिला का आरोपी के साथ दूसरा विवाह कराया था। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि चित्रकूट जनपद की रहने वाली एक महिला ने 22 नवंबर को थाना एएचटीयू में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 नवंबर को उसकी मां मुन्नी व भाई जयनारायण ने जनपद बांदा लाकर जबरन हरियाणा के पलवल जनपद के थाना हसनपुर के वासवार गांव निवासी कृष्ण कुमार को एक लाख 38 हजार रुपये बेच दिया और उसकी जबरन शादी करा दी। जबकि पीड़ित महिला पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता की तहरीर पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बांदा ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की। विवेचना के दौरान पीड़िता के विस्तृत बयान, भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों, तथा अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में सक्रिय थी। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार को रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के आगे से गिरफ्तार कर लिया है। शेष सह-आरोपियों की गिरफ्तारी तथा घटना से जुड़े मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियों की गहनता से जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें