अबूधाबी में मौत की सजा से दंडित शहजादी के पिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जमीन में पड़ोसियों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम गोयरा मुगली निवासी शब्बीर खां ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में बताया कि जब वह दुबई में बंद अपनी बेटी शहजादी की रिहाई व अन्य कार्यों के लिए दिल्ली में थे तो मुख्यालय के एक चिकित्सक ने गांव स्थित उनकी पैतृक जमीन पर कब्जा कर लिया। जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।