बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित मां मढ़ीदाई मंदिर में प्रेमी युगल ने गुरुवार को एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी राजकमल ने बताया कि उसका बांदा के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी सीमा देवी (21) से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के परिजन शादी के राजी नहीं थे। इन्कार कर रहे थे। प्रेमी के परिजन शादी के लिए राजी थे। गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने के बाद दोनों ने मां मढ़ीदाई मंदिर बबेरू में शादी अपनी मर्जी से कर ली है। मंदिर में माथा टेककर दोनों ने आशीर्वाद लिया। एक-दूसरे के साथ जीवन यापन करने की कसमें खाई हैं।