फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में खाद के लिए टोकन न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, हाईवे रखा जाम

उर्वरक केंद्र में सभी किसानों को टोकन नही मिल पाया, जिससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बांदा-प्रयागराज नेशनल हाइवे में जाम लगा दिया। किसानों ने केंद्र प्रभारी पर जान बूझकर टोकन वितरण न करने का आरोप लगाया। वहीं जाम की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार व पुलिस ने किसानों को समझा कर करीब पंद्रह मिनट बाद जाम खुलवाकर अपनी मौजूदगी में टोकन दिलाए। सहकारी समिति परिसर स्थित बी पैक्स व क्रय विक्रय केंद्र में सोमवार सुबह पांच-पांच सौ बोरी डीएपी आई। इसकी जानकारी होने पर किसान सुबह से ही केंद्र पहुंचने लगे। केंद्र प्रभारी ने लाइन में लगे किसानों को टोकन वितरण किया लेकिन बड़ी संख्या में लोगों को टोकन नहीं मिल सके। टोकन से वंचित किसान दोनों केंद्र प्रभारियों से टोकन वितरण की मांग करने लगे। केंद्र प्रभारी ने दोबारा वितरण नहीं शुरू कराया। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा करते हुए सहकारी समिति के बाहर नेशनल हाईवे में जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर नायब तहसीलदार कुमार शिवम व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा कर केंद्र के अंदर लाए। बाद में उन्होंने अपनी मौजूदगी में दोनों केंद्रों के प्रभारी से टोकन वितरण शुरू कराया। इसके बाद किसान शांत हुए। अनथुवा गांव निवासी शिवकिशोर, सेमरिया के राजेश, दिखितवारा के देशराज आदि किसानों ने बताया कि डीएपी की सख्त जरूरत है। रातभर बेसहारा गोवंशी से फसल की रखवाली करते हैं और सुबह से केंद्रों में पहुंच खाद के लिए लाइन में खड़े हो जाते हैं। उसके बावजूद खाद नहीं मिलती। प्रभारी यदि सुबह ही सभी को उपलब्ध उर्वरक के सापेक्ष टोकन वितरण कर देता, तब यह नौबत नही आती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें