फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांदा में पुरानी पेंशन के लिए प्रदर्शन, नारेबाजी, बहाली को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Mar 2025 01:18 PM IST

पुरानी पेंशन योजना की बहाली और न्यू पेंशन योजना के विरोध में अटेवा-पेंशन बचाओ मंच ने बबेरू स्थित आवास में क्षेत्रीय सांसद से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा। नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। सांसद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। भरोसा दिलाया कि संसद सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में रविवार को बबेरू स्थित आवाज में सांसद कृष्णा देवी पटेल से मुलाकात के बाद ज्ञापन सौंपा। सभी ने पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है के नारे लगाए। कहाकि नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के भविष्य के लिए नुकसानदायक है। इससे लाखों कर्मचारियों और शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा खतरे में है। पुरानी पेंशन बहाली में भाजपा सरकार हीलाहवाली कर रही है। चेतावनी दी कि जल्द उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें