गिरवां थाना पुलिस ने डकैती के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी सोमवार को केन नदी पुल के पास बृहद ग्राम स्योढ़ा से की गई। अभियुक्त के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से गैर जमानतीय वारंट जारी था। थाना प्रभारी गिरवां ने सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुनव्वर पुत्र भिक्खा के रूप में हुई है। वह ग्राम स्योढ़ा, थाना गिरवां का निवासी है। मुनव्वर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित दांडिक अपील संख्या 1282/1988 के तहत वांछित था। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती) से संबंधित है। इस प्रकरण में उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त पिछले तीन दशकों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार अपनी पहचान छिपा रहा था। उसे जेल भेज दिया गया।