थाना बबेरू क्षेत्र के फफूंदी गांव में दो पारिवारिक पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा। डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए घायल को कानपुर रेफर कर दिया।