फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों ने थामे हथौड़े

शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Feb 2026 05:36 PM IST

बबेरू कस्बे के मुख्य अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण के लिए सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। बुलडोजर ने चिंहित स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया। वहीं बुलडोजर गरजते ही व्यापारियों ने खुद अपना अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया। अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण के लिए शासन से करीब तीन करोड़ रुपये निर्गत हो चुके हैं। बीते दिनों प्रशासन ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन व्यापारियों ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद प्रशासन ने व्यापारियों को तीन बार नोटिस जारी कर और कई बार एनाउंस कराकर अतिक्रमण हटाने को कहा। लेकिन व्यापारियों ने चिंहित स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार को करीब छह जेसीबी मशीनों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाना शुरु किया। इस दौरान भारी पुलिस बल व पीएसी के जवान मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी मशीनों की सहायता से अतर्रा रोड की ओर दुकानें व मकान जेसीबी से ध्वस्त किए गए। इससे अतिक्रमण के दायरे में आ रहे दुकानदारों में खलबली मच गई। वहीं इसे देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक ओर जहां बुलडोजर अतिक्रमण हटाकर आगे बढ़ता गया, वहीं दूसरी ओर खुद दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाने में जुट गए। कई दुकानों व मकानों से हथौड़ों की आवाज सुनाई देने लगी। इस दौरान एसडीएम बांदा सदर नमन मेहता, एसडीएम बबेरू अवनीश कुमार, सीओ सौरभ सिंह, तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब तहसीलदार मनोहर, लेखपाल, पीडब्ल्यूडी के एई रामेंद्र सिंह, जेई अतुल विश्वकर्मा, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत व पीएसी जवान सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें