तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी समेत पांच यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी महिला जरिहाई (60) पत्नी गंगा प्रसाद व जेठानी पियरिया (65) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद दो दिन पहले निमंत्रण में शामिल होने बबेरू गई थीं। शुक्रवार को दोपहर बबेरू से देवरानी और जेठानी बांदा आईं। वहां से ऑटो में सवार होकर जमालपुर गांव जा रही थीं। कताई मिल के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी।