फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवाओं को उद्योग स्थापना के बताए तरीके, किया प्रेरित..

ishwar ashish Updated Mon, 21 Jul 2025 04:20 PM IST

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत एमएलके महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के बारे में जानकारी देते हुए पांच लाख रुपये तक का ऋण लेकर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अमित सिन्हा व उपायुक्त उद्योग हरि प्रताप मौर्य ने युवाओं को उद्योग स्थापित करके स्वावलंबी बनने का सुझाव दिया। कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक ऋण दिया जाता है। ऋण का पैसा लाभार्थी को पांच साल में बीच में वापस करना होगा। युवाओं को फूड पैकेजिंग, इलेक्ट्रिक कारखाना, ब्यूटी पार्लर सहित स्वरोजगार से स्थापित करने का तरीका बताया। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह, भूपराज सिंह, वरिष्ठ सहायक ,ओंकार नाथ आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें