फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दांपत्य जीवन में बंधे 230 जोड़े, 20 जोड़ों ने मुस्लिम रीति से विवाह किया

बलरामपुर। उतरौला नगर स्थित शॉलीमार मैरिज लॉन में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में 230 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधे। विधायक व अधिकारियों ने वर-वधू उपहार व प्रमाण पत्र देकर दांपत्य जीवन में प्रवेश के लिए आशीर्वाद दिया। मैरिज लॉन में सामूहिक विवाह के लिए सुबह से ही वर-वधू व घरवाले पहुंचने लगे। स्टाॅल पर पंजीकरण कराकर दूल्हा-दुल्हन के कपड़े व अन्य सामग्री प्राप्त किया। इसके बाद सभागार में दूल्हा-दुल्हन तैयार होकर मंडप में पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 210 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से शादी करके सात फेरे लिए व 20 जोड़े मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें