फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिया समुदाय ने जताया शोक, तीन दिन का ऐलान, अमेरिका-इस्राइल पर जताई नाराजगी

उतरौला (बलरामपुर)। अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद नगर के शिया मुसलमानों में गहरा शोक व्याप्त है। मोहल्ला रफ़ी नगर स्थित सिया लाइब्रेरी में समुदाय के लोग एकत्र हुए और शोकसभा आयोजित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों की कड़ी आलोचना की। शिया धर्मगुरु मौलाना फिदा हुसैन ने इसे “शहादत” बताते हुए कहा कि यह घटना पूरी उम्मत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने हमेशा मजलूमों की आवाज बुलंद की। इमामबाड़ों में काले झंडे फहराने तथा कुरआनख्वानी कराने की अपील की गई है। इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी ने तीन दिन के शोक की घोषणा करते हुए बताया कि इस अवधि में मजलिसों का आयोजन कर खिराज-ए-अकीदत पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और क्षेत्रीय शांति की वकालत की। ग्राम अमाया देवरिया के मौलाना जायर अब्बास ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत नेता का जीवन जुल्म के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक था। उन्होंने वैश्विक समुदाय से शांति और संयम बरतने की अपील की। शोकसभा में नमाज-ए-जुमा के इमाम मौलाना मोहम्मद अली जैदी, मौलाना मोहम्मद अली रिजवी, सलमान, राशिद रिजवी, अनीसुल हसन रिजवी, जुहेर अब्बास, फरमान, अहमद अली जाफरी, हुसैन रिजवी, मोहसिन आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें