फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नये विजन व निश्चित मिशन के साथ आगे बढ़ रहा देश, प्रदेश उपाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के मिशन पर चलते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं। सुशासन लोकतंत्र का आधार है और यह भाजपा सरकार की संस्कृति बन गई है। भाजपा सरकार ने अच्छी नीयत के साथ नीतियां बनाई जिसके कारण जनता का भाजपा सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है। भाजपा सरकार में देश नये विजन व निश्चित मिशन के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने बुधवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में शासन काल के 11 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कही। उन्होंने कहाकि तेजी से हो रहे विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर भारत विकसित राष्ट्र की तरफ अग्रसर है। सत्ता में आते ही नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नहीं प्रधान सेवक के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने अपने संकल्प को पूरा किया, जिसके चलते ही आज एक उत्तरदायी सरकार कार्य कर रही है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया गया है। देश के 23 शहरों में मेट्रो, 160 एयरपोर्ट एवं 99 प्रतिशत गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य किया गया है। एम्स, मेडिकल कालेज, आईआईटी एवं आईआईएम की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। आपरेशन सिंदूर के बारे में कहाकि यह हमारे देश की सेना के शौर्य व साहस का परिचायक है। आज पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है। कहाकि आतंकवादी मारे जाते हैं या पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई होती है तो राहुल गांधी रोना रोते हैं और सबूत मांगते हैं। उन्हें भारतीय सेना के शौर्य नहीं पाकिस्तान के नुकसान की चिंता अधिक रहती है। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस एवं अवधेश पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें