फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नाले में उतरकर किया प्रदर्शन, पुल न बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी

हर्रैया सतघरवा/बलरामपुर। खरझार पहाड़ी नाले पर पुल और तटबंध निर्माण की मांग को लेकर रविवार को सैकड़ों ग्रामीण नाले में उतर गए। ग्राम प्रधान रामनिवास यादव तथा पूर्व सांसद प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नाले के पानी में मानव शृंखला बनाकर स्कूली बच्चों को सुरक्षित पार कराया और शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर अभिनव सिंह चौहान को सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और ग्रामीणों ने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र के लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक खरझार पहाड़ी नाले पर पुल नहीं बन सका है। हर बरसात में नाला उफान पर आने से हर्रैया सतघरवा, तुलसीपुर और पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के करीब 50 गांवों का संपर्क चार महीने तक प्रभावित रहता है। कई गांव टापू बन जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें