फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मनरेगा कार्यों में अनियमितता व शोषण के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने बुलंद की आवाज

जनपद बलरामपुर में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों ने मनरेगा कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण व जिला प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि विकास खंड पचपेड़वा के ग्राम पंचायत विशुनपुर में हुए मनरेगा कार्यों की जांच में अनियमितता सामने आई बावजूद इसके दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एक महिला प्रधान व सचिव को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि 252 रुपये की मजदूरी देने के बावजूद अधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। वृक्षारोपण में भी भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही आरोप है कि सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्टिंग में भी अधिकारियों द्वारा गलत आंकड़े भेजे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक सभी पंचायत प्रतिनिधि अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें