स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। 9-3 अंक से उद्घाटन मैच जीतकर लखनऊ की टीम अगले दौर में प्रवेश कर गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, सपा नेता सलिल सिंह टीटू, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद व प्रवेश कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का पहला पहला सोनभद्र व लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखनऊ से 9-3 से सोनभद्र को हराकर पहला मैच जीत लिया। दूसरा मैच सुल्तानपुर व मऊ के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मऊ ने 12-1 से सुल्तानपुर को हरा दिया। प्रतियोगिता से पहले सिटी मांटेसरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।