फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किसान दिवस में झूठी रिपोर्ट व गन्ना घाटतौली के पर किसानों ने दिखाए तेवर अफसरों पर भड़के

बलरामपुर जिले के कृषि भवन में बुधवार को आयोजित किसान दिवस के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण न होने पर कड़ा आक्रोश जताया। बैठक की अध्यक्षता उप निदेशक कृषि (डीडी कृषि) श्याम नारायण राम ने की। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर विभागीय स्तर पर झूठी आख्या लगाकर मामलों को कागजों में निस्तारित दिखा दिया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बैठक में गन्ना तौल में घाटतौली, गन्ना भुगतान में देरी, खाद और बीज की समय से उपलब्धता न होना, तथा सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि वे बार-बार अपनी शिकायतें संबंधित विभागों तक पहुंचाते हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इससे किसानों का प्रशासनिक व्यवस्था से भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। किसानों ने स्पष्ट रूप से मांग की कि शिकायतों पर गलत और भ्रामक रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही गन्ना क्रय केंद्रों पर पारदर्शी और निष्पक्ष तौल व्यवस्था लागू की जाए, ताकि किसानों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता न हो। बैठक के दौरान डीडी कृषि श्याम नारायण राम ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। हालांकि, किसानों का कहना था कि पहले भी ऐसे आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इसी कारण किसान दिवस में मौजूद कई किसान संतोषजनक जवाब न मिलने से असंतुष्ट नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें