बलरामपुर जिले के 635 चुनिंदा विद्यालयों में समर कैंप के आयोजन हो रहे हैं। विद्यालयों में मस्ती की पाठशाला लग रही है। विद्यार्थियों को दूसरे दिन योग के साथ ही खेल-खेल में सीखाने की जानकारी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगराकोहल में योग कराया गया। इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय बरदौलिया व लालपुर में खो-खो का खेल कराया गया। इसी तरह विद्यालयों में आयोजन हो रहे हैं। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित एक रोचक प्रसंग भी सुनाने का निर्देश दिया गया है।