बलरामपुर के उतरौला के मधपुर गांव में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी पहुंचे। धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की गिरफ्तारी की मांग की। छांगुर की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। छांगुर के घर के गेट पर चुनौती दी। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी छांगुर को बचा रहे हैं। छांगुर का आतंकियों से संपर्क होने का आरोप लगाया और कहा कि एफआईआर के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है, यह उचित नहीं है। चेतावनी दिया कि गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन होगा।