बलरामपुर जिले के रैया सतघरवा क्षेत्र क परसदा गांव में पुलिस की गाड़ी चढ़ने से एक व्यापारी पंकज जायसवाल (45) की मौत हो गई। देर रात करीब साढ़े 11.30 बजे तेज रफ्तार में जा रही पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पहले बाहर सो रहे पंकज पर चढ़ी और फिर घर में घुस गई। घायल को रात में ही तुलसीपुर सीएचसी ले जाया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। सुबह घटना से पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीण तनाव में हैं। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, एफआईआर का भरोसा भी लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। ग्रामीण का कहना है कि अभी पुलिस मामले को टरकाने के लिए ऐसा कर रही है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी तत्काल हो। आशंका है बाद पुलिस दबाव बनाएगी। ग्रामीणों के गुस्से से पुलिस सकते में है। एसडीएम और सीओ गांव में ही कैंप कर रहे हैं।