फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Balrampur: अराजक तत्वों को प्रशासन ने दिखाई ताकत, मुहर्रम को लेकर शहर में निकाला गया फलैग मार्च

मुहर्रम को लेकर शहर में फलैग मार्च निकाला गया। अराजक तत्वों को प्रशासन ने अपनी ताकत दिखाई है। डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम व एसपी ने कहा कि मुहर्रम में अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च में कोतवाली नगर व देहात के साथ पुलिस कार्यालय व यातायात पुलिस बल शामिल हुआ। कर्बला का निरीक्षण किया गया। डीएम ने संभ्रांत नागरिकों को सुझाव दिया कि नवयुवकों को जागरूक करें। भ्रामक खबरें न फैलाई जाए, जिससे माहौल खराब हो। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान सीडीओ हिमांशु गुप्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एएसपी विशाल पांडेय, सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता, सीओ सिटी ज्योतिश्री व प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित प्रशासन के सभी फ्लैग मार्च में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें