यूपी के बलरामपुर में महिला थाने में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन हुआ। आपसी मनमुटाव से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी को एक साथ बैठाकर परामर्शदाताओं ने चर्चा की। इस दौरान उनके बीच पनपी गलतफहमियां दूर हुईं। छोटी-छोटी बातों को भूलकर एक साथ रहने की सलाह मिली। शिकवा और शिकायत दूर हुई तो दंपती फिर एक साथ रहने को राजी हुए।