बलरामपुर में गुरुवार को नए विधि कानून पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में आक्रोश जताया। जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कानून में अधिवक्ताओं के खिलाफ शामिल नियमों को वापस लिए जाने की मांग की। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।