बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय खास के मजरे बनकटवा में एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। यहां अज्ञात चोरों ने घर के पिछले हिस्से की दीवार में नकबजनी कर तीन हजार नगदी सहित दो लाख 50 हजार रुपये का जेवर पार कर दिया। पीड़ित सीताराम ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस को सूचना दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ सीओ प्रशिक्षु रेहराबाजार डॉ. जीतेन्द्र कुमार फोर्स के साथ घटना की छानबीन में जुट गए हैं। सीओ प्रशिक्षु रेहराबाजार डॉ. जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।