नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को बलरामपुर में रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग मिलेगी। 501 पुलिस जवान आधारभूत प्रशिक्षण पाएंगे। इसके बाद 350 पुलिस जवानों को नौ महीने की विस्तृत ट्रेनिंग मिलेगी। ट्रेनिंग की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में पूरी कार्य योजना बताई।